Monday, 14 November 2016

 
 
कंप्यूटर का हिंदी नाम क्या है? कंप्यूटर का हिंदी नाम संगणक है आज आप कंप्यूटर की उन सभी चीज़ो को जानेंगे जो की सबके लिए जरूरी है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन या उपकरण होता है हम आपको कंप्यूटर के बारे में बताते है की कंप्यूटर क्या होता है और ये किस किस काम आता है? कंप्यूटर ने हमारे जीवन पर क्या-2 असर डाला है अगर कंप्यूटर नहीं होता तो क्या हमारा देश इतनी तरक्की कर सकता था आज हम आप सब को बतायेंगें की कंप्यूटर  का क्या महत्व है।

कंप्यूटर की तेज़ गति  इसकी तेज़ गति के कारण कंप्यूटर एक बहुत ही तेज़ मशीन है जो की बहुत ही जल्दी गणनाएं कर सकती है आप थोड़े से समय में कंप्यूटर दवारा करोड़ों गणनाएं कर सकते है और ये सभी इसके प्रोसेसर की मदद से संभव हो सका है इस के प्रोसेसर की स्पीड को हम हर्ट्ज़ में मापते  है
 
कंप्यूटर का महत्व
कंप्यूटर का महत्व


शिक्षा में कंप्यूटर का महत्व ये तो आप सभी को पता है की शिक्षा के दौर में कंप्यूटर का बहुत बड़ा हाथ है आज के समय  में हर स्थान पर जहा  पर हम लोग शिक्षा ग्रहण करने जाते है हर जगह  विध्यार्तियों को कंप्यूटर द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती  है| हर संस्थानों में डिजिटल लाइब्रेरी ने पुस्तकों का स्थान ले लिया है।  आज तो छोटी क्लास के बच्चो को भी कंप्यूटर के बारे में बताया और पढ़ाया जा रहा है। इससे उनकी नॉलेज बहुत तेजी से बढ़ रही है।

 
Computer ka Mahattav
Computer ka Mahattav

बैंकिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर का  योगदान  जब से कंप्यूटर का प्रयोग होने लगा है। इसने बैंकिंग के क्षेत्र में बहुत ही प्रभाव डाला है जब आप पहले बैंको में जाते थे तो बैंको में इतनी ज़्यादा भीड़ होती थी लेकिन जब से बैंको में कंप्यूटर यूज  होने लगे है तब से सारे काम आसान हो गए है अब सब कुछ ऑनलाइन हो गया है जैसे की ए टी ,  पास बुक एंट्री, या आप को दूर किसी अपने दोस्त के पास पैसे भेजने है तो आप वो भी कर सकते है आज के ज़माने में ये सब कुछ संभव है।  

चिकित्सा क्षेत्र में  भी कंप्यूटर का बहुत बड़ा योगदान है  आप देखते होगे की कोई भी हॉस्पिटल चाहे वो छोटा हो या बड़ा हो यानि की सभी हॉस्पिटलों में कम्प्यूटरों का प्रयोग किया जाता है। कंप्यूटर के प्रयोग में शरीर के अंदर का रोगो के बारे में पता लगाया जा सकता है। और उनके इलाज़ के लिए भी कंप्यूटर का ही विस्तृत  प्रयोग किया जाता है। आज के युग में हम कंप्यूटर के मदद से नयी नयी बीमारियो के बारे में पता भी लगते है और उनके इलाज़ भी करते है। 
 
Importance of Computer in Hindi
Importance of Computer

कंप्यूटर हमारी रक्षा भी करता है  जैसा  की आप ने देखा की अलग अलग जगह पर कंप्यूटर का प्रयोग हो रहा है ठीक वैसे ही रक्षा के क्षेत्र  में भी कंप्यूटर का हम भरपूर प्रयोग कर रहे है। जैसे की रक्षा अनुसन्धान में मिसाइलों का संचालन तथा उनका नियंत्रण में भी कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। रडार आदि में कंप्यूटर को ही काम में लाया जाता है|


आज का युग कंप्यूटर का युग है इसलिए हम सभी को आगे बढ़ने के लिए कंप्यूटर के अत्यंत आवश्यकता है। 

जय प्रकाश 

Related Posts:

0 comments:

Post a Comment